सोनीपत। मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे समर कैंप के सातवें दिन की शुरुआत नुक्कड़ नाटक से हुई। स्कूल की 12 छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर सभी को इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए जागरूक किया। छात्राओं ने सभी दर्शकों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई। प्राचार्य संतोष राठी ने कहा कि बेटियों को कभी बेटों से कम नहीं समझना चाहिए, क्योंकि इस समय बेटियां हर क्षेत्र में काफी आगे निकल रहीं हैं। इसलिए समाज को अपनी सोच बदलकर बेटियों को आगे बढ़ाना चाहिए। इस दौरान छात्रा हिमानी, सोनी व अन्नु, मोनिका की टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निधि, राजेश, एबीआरसी संगीता आदि मौजूद रहे।
फोटो 04- कैंप में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुती देती छात्राएं।