फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित सब्जी विक्रेता के संपर्क में आने वाले 100 से ज्यादा का पता लगा, क्वारंटीन किए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला जहां कोरोना मुक्त के लिए अग्रसर हो रहा था, वहीं यहां मिले तीन नए केस ने स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है। रसोई गांव के दिल्ली पुलिस के जवान व करनाल के सिरसी गांव के गेहूं कटाई की मशीन चलाने वाले के जहां सभी परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं जीवन नगर के सब्जी विक्रेता के संपर्क में आने वालों का पता लगाने में स्वास्थ्य विभाग के पसीने छूट रहे है। जीवन नगर के सब्जी विक्रेता ने लॉकडाउन के कारण चार दिन पहले ही सब्जियां बेचनी शुरू की। जिसमें लक्षण दिखाई देने पर भर्ती कराया गया और उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने उसी समय उसकी पत्नी व चार बच्चों को क्वारंटीन कर दिया। लेकिन उससे सब्जी लेने वालों के साथ ही संपर्क में आने वालों की लिस्ट तैयार की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी तक ऐसे लगभग 100 लोगों का पता लग चुका है जो उसके संपर्क में आए थे। उन सभी को क्वारंटीन किया जा रहा है और उनकी जांच कराई जाएगी। उनकी जांच प्रक्रिया के बाद ही स्वास्थ्य विभाग को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें