फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में 10 हुए एक्स-रे, डिजिटल मशीन हुई खराब

Sun, 19 Nov 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के नागरिक अस्पताल में खराब हुई डिजिटल मशीन को दिखाते रेडियोग्राफर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नागरिक अस्पताल में शनिवार को डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब हो गई। शनिवार सुबह मात्र 10 मरीजों के एक्स-रे हो सके। कुछ देर बाद अचानक मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। एक्स-रे नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2007 में लगाई गई एक्स-रे मशीन बार-बार खराब हो रही है। एक्स-रे बंद होने से रोजाना मरीजों के लिए आफत बनी हुई है, जिससे मरीजों को बाहर पैसे देकर एक्स-रे करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
नागरिक अस्पताल में रोजाना 80 से 100 मरीजों के एक्स-रे होते हैं। शनिवार सुबह अचानक डिजिटल एक्स-रे मशीन एक बार फिर खराब हो गई। एक्स-रे नहीं होने से मरीजों को परेशानी हुई। मशीन खराब होने से मरीजों का इलाज भी प्रभावित रहा। मशीन करीब 15 साल पुरानी है और उसकी वारंटी तक खत्म हो चुकी है। इसके बावजूद नई मशीन नहीं मंगवाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मशीन के रखरखाव का जिम्मा एक कंपनी को दे रखा है। कंडम मशीन का रोजाना कोई न कोई पुर्जा खराब हो जाता है। इंजीनियर के ठीक करने के बावजूद यह मशीन नहीं चल पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10 मरीजों के एक्स-रे हो सके। इसके बाद डिजिटल मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण काम बंद हो गया। मशीन खराब होने की सूचना अस्पताल प्रबंधन को दे दी गई है। एक्स-रे मशीन चालू होते ही मरीजों को काफी राहत मिल सकेगी।
- राजेश दहिया, रेडियोग्राफर नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें