फोटो 18: सोनीपत के गन्नौर से मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए लोगों को दिल्ली रवाना करते भारत विकास
गन्नौर। भारत विकास परिषद गन्नौर शाखा की ओर से शुक्रवार को मोतियाबिंद से पीड़ित 10 रोगियों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। सभी रोगियों का ऑपरेशन दिल्ली के मौजीराम नेत्र अस्पताल में किया जाएगा। अध्यक्ष संदीप सिंघल ने बताया कि 12 जुलाई को नई अनाज मंडी में आयोजित स्वास्थ्य सेवा शिविर में 33 मोतियाबिंद रोगी चिह्नित हुए थे। शुक्रवार को पहला दल रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि भाविप गन्नौर शाखा 10 वर्ष में 400 से अधिक नेत्र रोगियों के ऑपरेशन करवा चुकी है। इस अवसर पर हरियाणा मध्य प्रांत के उपाध्यक्ष योगेश कौशिक, नरेंद्र पतंजलि और रामफल जिंदल मौजूद रहे। संवाद