फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आप के 10 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Wed, 10 Jan 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर में आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते व्यापार सैल के प्रदेश
विज्ञापन
गन्नौर। आम आदमी पार्टी (आप) के 10 पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया है। पार्टी छोड़ने वालों में व्यापार सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल भारद्वाज, किसान सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कालीरमन, व्यापार सेल के जिलाध्यक्ष अरुण बजाड़, शिक्षा प्रकोष्ठ के सह सचिव अमित चहालिया, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कौशिक, किसान सेल के जिलाध्यक्ष कृष्ण शर्मा, एसी सेल के जिला उपाध्यक्ष दीपक भौरिया, सर्कल इंचार्ज संदीप चोपड़ा, कृष्ण गोस्वामी व रामनारायण पिपलीखेड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल भारद्वाज ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में अहंकार हो गया है। इस वजह से वह पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कोई तवज्जो नहीं देते। आप का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है। वह जल्द ही बैठक कर दूसरी पार्टी में शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें