फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: सर्वखाप की पंचायत में सोनाली की बहन रुकेश को सौंपी राजनीतिक विरासत

Sat, 24 Sep 2022 03:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

23 अक्तूबर को आदमपुर में समर्थकों की सभा होगी। सोनाली के भाई ने कुलदीप बिश्नोई की भूमिका पर शक जाहिर किया है। प्रधान टेकराम कंडेला ने कहा कि कुलदीप परिवार के सामने अपना पक्ष रखें। सोनाली के बयानों के लिए परिवार के सभी सदस्यों ने माफी भी मांगी। 
विज्ञापन
सोनाली फोगाट की मौत मामले में महापंचायत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार भाजपा नेता सोनाली फोगाट हत्याकांड में शनिवार को हुई सर्वखाप पंचायत में सोनाली की राजनीतिक विरासत उसकी बहन रुकेश ढाका को सौंपने का फैसला किया गया। परिवार के लोगों ने कुलदीप बिश्नोई की भूमिका पर शक जाहिर किया है। पंचायत ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई सोनाली के परिवार के सामने अपना पक्ष रखें। हम पंचायत में इसे राजनीतिक रंग नहीं देना चाहते। 23 अक्तूबर को आदमपुर में सोनाली समर्थकों की सभा होगी। कंडेला खाप प्रधान टेकराम कंडेला ने कहा कि सीबीआई जांच पर खाप संतुष्ट है। 

विज्ञापन

   
सोनाली हत्याकांड को लेकर शनिवार को जाट धर्मशाला में कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला की अध्यक्षता में सर्वखाप पंचायत हुई। सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने आरोप लगाया कि हमारा एक जानकार गोवा में था। सोनाली की मौत के बाद हमने उसे फोन करके अस्पताल भेजा। जब वह अस्पताल पहुंचा तो सुधीर सांगवान उसे मिला। सुधीर ने पूछा कि आप कहां से हो।

जब हमारे परिचित ने कहा कि मैं हिसार से हूं। सुधीर ने तुरंत कहा कि आपको कुलदीप ने भेजा है क्या, तब उसने कुछ नहीं कहा। इसके बाद वह सुधीर सांगवान के साथ उसकी गाड़ी में बैठा, जहां उसने दोबारा यह बात दोहराई। सोनाली के पारिवारिक सदस्यों के आरोपों के बाद सर्वखाप पंचायत ने फैसला किया कि कुलदीप बिश्नोई अपना पक्ष रखकर परिवार को संतुष्ट करें।  
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें : राहत की खबर: धान की सरकारी खरीद शुरू होने के आश्वासन पर माने किसान, 21 घंटे बाद खुला GT Road


परिवार ने मंच पर मांगी माफी..
मंच पर पहुंचे सोनाली के जीजा अमन पूनिया ने कहा कि किसान आंदोलन में सोनाली ने किसानों के बारे में जो शब्द कहे मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। हमने सोनाली को बड़ा समझाने का प्रयास किया था। किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंची, हमें इसके लिए खेद है। सोनाली के भाई रिंकू ढाका, वतन ढाका, बेटी यशोधरा ने भी सोनाली के लिए माफी मांगी। रिंकू ढाका ने कहा कि सुधीर सांगवान ने सोनाली से यह बयान दिलाए थे।

विज्ञापन

महापंचायत में उपस्थित सोनाली की बेटी यशोधरा, बहन रुकेश व अन्य परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनाली की बेटी यशोधरा ने मंच से घोषणा कि वह नाबालिग होने के नाते अभी राजनीतिक विरासत संभालने के लिए योग्य नहीं हूं। उसकी मौसी रुकेश पूनिया को राजनीतिक विरासत सौंपना चाहती हूं। यशोधरा ने कहा कि मैं यह फैसला किसी दबाव में नहीं ले रही। मेरी मौसी शुभचिंतक हैं। सर्वखाप पंचायत ने कहा कि परिवार के माफी मांगने पर खाप पंचायतें उन्हें माफ करती है। राजनीतिक विरासत को लेकर परिवार अपना जो फैसला लेना चाहे ले सकता है। 

सोनाली ने दिया था विवादित बयान
सोनाली फोगाट ने किसान आंदोलन के दौरान धरने पर बैठे किसानों को लफंगा कहा था। सोशल मीडिया पर एक बयान में बॉर्डर पर बैठे सब लोग किसान नहीं है। इनमें कुछ लफंगे भी हैं, जिन्हें घर में कोई काम नहीं करना होता। बॉर्डर पर बैठे लोगों को फ्री में शराब और मुर्गा मिल जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें