फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 9 एमएम पिस्टल, 8 कारतूस व तीन लाख रुपये सहित गाड़ी सवार युवक गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ।
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए कालांवाली टीम गांव गदराणा से एक युवक को अवैध पिस्टल 9 एमएम, 8 कारतूस, तीन लाख रुपये नकद सहित स्काेर्पियो सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान नहर पुल कालांवाली रोड गांव गदराना मौजूद थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने काले रंग की गाड़ी स्कोर्पियो के आगे पुलिस की गाड़ी लगाकर चालक सरदार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हरजिंद्र सिंह वासी जगह राम तीर्थ थाना तलवंडी साबो जिला बठिंडा के रूप में हुई है। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसके डैशबोर्ड से एक पिस्टल 9 एमएम बरामद हुआ। जिसकी मैगजीन को निकालकर चेक किया तो मैगजीन में 8 कारतूस 9 एमएम के मिले। वहीं गाड़ी की तलाशी के दौरान 3 लाख रुपये मिली। प्रभारी ने बताया कि आरोपी हरजिंद्र सिंह के खिलाफ अन्य 11 मामले और भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें