फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Wed, 22 Feb 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। गांव मिठनपुरा के नजदीक हुए सड़क हादसे में युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव ढाणी शेरांवाली निवासी राजबीर अपने भतीजे सुखदेव, बनित को पैदल कृष्णा स्पोर्ट्स एकेडमी मिठनपुरा में छोड़ने जा रहा था। रास्ते में गांव मिठनपुरा की तरफ से सफेद रंग की कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में सुखदेव व बनित घायल हो गए, जबकि गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। दोनों युवकों को सीएचसी ऐलनाबाद दाखिल करवाया, जहां पर डाक्टरों ने सुखदेव को मृत घोषित कर दिया, जबकि बनित को नागरिक अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें