फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने नहर में लगाई छलांग, मौत

Fri, 18 Aug 2023 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरीवाला। गांव मौजगढ़ के पास से गुजर रही भाखड़ा कैनाल में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने छलांग लगा दी। गोताखोरों द्वारा मृतक के शव को कई घंटों की मशक्कत के बाद नहर से ढूंढकर बाहर निकाला। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव मट्टदादू के 22 वर्षीय जयवीर ने नहर की पटरी पर चप्पल व मोबाइल रखकर छलांग लगा दी। इस दौरान नहर किनारे खेत में बैठे लोगों ने युवक को नहर में छलांग लगाते हुए देख लिया। खेत में बैठे युवकों ने मौजगढ़ गांव के गुरुद्वारे में युवक के नहर में छलांग लगाने की घोषणा करवाई।
सूचना पाकर कई लोग भाखड़ा नहर पर पहुंचे और उन्होंने नहर में गिरे युवक की शिनाख्त करनी शुरू की। जिससे पता चला कि युवक पास के गांव मट्टदादू का रहने वाला है। युवक के परिजनों को सूचना दी गई तो उन्होंने नहर किनारे पटरी पर पड़ी चप्पल व मोबाइल को देखकर उसकी पहचान की। वहीं दोनों गांव के कई लोगों ने भाखड़ा नहर पर पहुंचकर अपने स्तर पर जयवीर को ढूंढने का प्रयास किया गया। परंतु पानी का बहाव तेज होने के चलते सफल नहीं हो पाए। इस दौरान गोताखोरों द्वारा जयवीर के शव को कई घंटों की मशक्कत के बाद ढूंढा गया। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें