ओढां। गांव बनवाला में संदिग्ध परिस्थितियों में 33 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। इस संबंध में ओढां पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है। पुलिस को दिए बयान में सतीश कुमार ने बताया कि उसका भाई राजेन्द्र कुमार खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान उसे दवा का असर हो गया। जब वे खेत में पहुंचे तो राजेन्द्र अचेत अवस्था में पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रही थी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेडकांस्टेबल अमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। मृतक अविवाहित था।