फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत

Wed, 19 Jul 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव जोधकां निवासी युवक की जहरीला पदार्थ निगलने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम करवा सौंप दिया। मृतक के भाई संजय कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई 23 वर्षीय राकेश कुमार जेसीबी चलाता था। करीब 20 दिन पहले ही शादी हुई थी। मंगलवार को उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद वह उसे नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों केा सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें