फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चावल निकालने वाली मशीन में आने से युवक की मौत

Sat, 15 Jul 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डबवाली। गांव पन्नीवाला रूलदू में स्थित ई-20 ग्रीन फैक्टरी में काम करते समय संदीप सिंह की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में इंजीनियर नीरज भट्ट के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं मृतक के रिश्तेदारों व क्षेत्र वासियों ने फैक्टरी के समक्ष डबवाली-कालांवाली रोड पर धरना प्रदर्शन भी किया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव पन्नीवाला रूलदू निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि वह उपरोक्त फैक्टरी में काम करता है। उसने बताया कि गांव निलियांवाली निवासी संदीप सिंह भी उसके साथ काम करता था। 15 जुलाई को अलसुबह करीब तीन बजे वह संदीप के साथ फैक्टरी में काम कर रहा था। इंजीनियर नीरज भट्ट भी हमारे पास नजदीक खड़ा होकर मशीन से काम करवा रहा था। मशीन को नीरज भट्ट चला रहा था। मशीन के पट्टे पर चावल का छिल चल रहा था। उसी समय पत्थर आ गया। नीरज भट्ट ने मुझे व संदीप को पट्टे से पत्थर निकलने को कहा. जिसपर दोनों ने मना कर दिया। दोबारा कहने पर संदीप कुमार पट्टे से पत्थर निकालने लगा, तभी नीरज भट्ट ने लापरवाही से मशीन को चला दिया। इससे संदीप कुमार मशीन के अंदर चला गया और भट्ट मौके से भाग गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के मजदूरों ने आकर मशीन को बंद कर संदीप को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फैक्टरी मैनेजर ने आरोप को बताया बेबुनियाद
ई-20 ग्रीन फ्यूल फैक्टरी के मैनेजर हरनूर सिंह ने बताया कि संदीप व ठेकेदार राजपाल सिंह निवासी गांव मशाना बतौर हेल्पर काम करता था। संदीप की नाइट शिफ्ट थी। शायद नींद वगैरहा में हादसा हो गया। उन्होंने पट्टे के ऊपर पत्थर आने के आरोपों को बेबुनियाद बताया। मैनेजर ने बताया कि राजपाल सिंह की फर्म का बीमा है, जिसका मुआवजा आदि मृतक के परिवार को दिलवाने का प्रयास करेंगे। फैक्टरी की ओर से मृतक की पत्नी को उसकी योग्यता के अनुसार नौकरी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें