फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। झोरड़नाली के युवक की शुक्रवार रात्रि को ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। नागरिक अस्पताल में शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम हुआ। रेलवे पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार लिंबा ढाणी झोरड़नाली निवासी 26 वर्षीय सुनील की शादी 6-7 माह पहले हुई थी। वह शराब का आदी थी और डबवाली रोड पर महाराजा पैलेस के सामने एक दुकान में मिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार रात्रि करीब डेढ़ बजे वह डबवाली रोड पर रेलवे की लाइनों पर चल रहा था। इस दौरान ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुनील के परिवार के लोग व आसपास के लोग सुबह नागरिक अस्पताल में एकत्रित हुए और शव का पोस्टमार्टम हुआ। रेलवे पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी चंद्रभान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें