सिरसा। गांव फरवाई कलां में खेत में खाद डालते समय 19 वर्षीय युवक राजेश की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। परिजन युवक को झाड़ फूंक वालों के पास भी ले गए, लेकिन बचा नहीं पाया। नागरिक अस्पताल में बुधवार को युवक का पोस्टमार्टम किया गया व शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की।
मृतक राजेश के चाचा राजपाल ने बताया कि राजेश गांव फरवाई कलां के सरकारी स्कूल में 12वीं की कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार को वह गांव फरवाई कलां में खेत में खाद डालने के लिए गया था। खेत में किसी जहरीले जीव ने उसे काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन पहले झाड़ फूंक करने वालों के पास उसे लेकर गए लेकिन बचा नहीं पाया। संवाद