सिरसा। खंड के रानियां में मानसिक रूप से परेशान चल रहे एक 40 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जगदीश नाथ पुत्र बनवारी लाल निवासी वार्ड 1 रानियां के रूप में हुई है। मृतक जगदीश पत्नी से अनबन के कारण पिछले 15 साल से अलग रह रहा था। इसी बात से परेशान जगदीशनाथ ने अपने कमरे में लोहे के गार्डर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जगदीश के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
परिजनों के अनुसार मृतक जगदीश ट्रक ड्राइवर था। पत्नी से अनबन के कारण अपनी पत्नी और परिवार से भी अलग रहता था। मृतक के भाई मंजीत नाथ ने बताया कि जगदीश कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। जगदीश की पत्नी ने मारपीट के केस में जगदीश को जेल भिजवाया था। जगदीश की पत्नी बार बार फोन कर के उसको मानसिक रूप से परेशान करती थी। जिस से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है।