फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक की फोटो। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
उपमंडल के गांव चौटाला में बीती शाम मैन बाजार में रंजिशन हुए झगड़े में एक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय पवन कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी देते हुए चौटाला चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतक के बड़े भाई संदीप कुमार के मुताबिक शाम करीब 5-6 बजे उसका भाई पवन व इंद्राज मेन बाजार चौटाला से होकर घर जा रहे थे कि जैसे ही यह दोनों लीलू राम पंडित की दुकान के पास पहुंचे, उस समय मैं भी उसी दुकान पर सामान लेने आया था। उसी समय वहां पर लड़की का पिता अन्य व्यक्तियों के साथ आया जिनको वह नहीं जानता। इन सभी ने मेरे भाई पवन कुमार को घेर लिया और चाकू से कई वार किए। इसी दौरान एक ने भी अन्य लाठी से हमला कर दिया। चाकूओं व लाठी के वार से पवन कुमार घायल हो गया। उन्होंने बड़ी मुश्किल से हमलावरों से छुड़वाया और चौटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए डबवाली रेफर कर दिया। पुलिस को सूचित किया तब तक सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। संदीप कुमार ने बताया कि जब वह डबवाली सामान्य अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने जांच उपरांत पवन को मृत घोषित कर दिया। संदीप कुमार के अनुसार उसके भाई पवन का आरोपी की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे। उसी की रंजिश रखते हुए उसके भाई पर चाकू से वार किए और हमले में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने संदीप के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें