फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

990 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियों सहित युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला की बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गांव लकड़ावाली क्षेत्र से एक युवक को नशे की 990 प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है। बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मंदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत निवासी लकड़ांवाली के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बड़ागुढ़ा थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम चेकिंग के दौरान गांव लकड़ावाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नशे की 990 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें