फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 945 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 30 Jun 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने हरिपुरा गांव के सुच्चा सिंह को 945 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। रानियां पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी एसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम रविवार को रानियां इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान जीवन नगर के पास पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास 945 ग्राम अफीम बरामद हुई। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें