फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 6.89 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान ऐलनाबाद क्षेत्र से एक युवक से 6.89 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान भूपेंद्र सिंह निवासी गांव चौटाला के रूप में हुई है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद टीम गश्त के दौरान ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और वापस मुड़कर तेज-तेज कदमों से चल कर भागने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने युवक को काबू कर तलाशी ली। उसके कब्जा से 6.89 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें