सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गांव सक्ताखेड़ा क्षेत्र से एक युवक को नशे की 500 प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है। प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान कुलविंदर उर्फ किंदी निवासी सक्ताखेड़ा के रूप में हुई है। आरोपी से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए डबवाली पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक राजबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को सामने से रहे युवक ने देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नशे की 500 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।