सिरसा। शहर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान जेजे कॉलोनी क्षेत्र से एक युवक को 10 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान संजय कुमार निवासी शक्तिनगर रतिया चुंगी फतेहाबाद हाल निवासी जेजे कॉलोनी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान जेजे कॉलोनी क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की । तो शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 10 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ।