जिला एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव कंगनपुर क्षेत्र से एक युवक को नशे के 100 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ काबू किया है। जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान सोनू कुमार निवासी कंगनपुर के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकडे़ गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।