फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वेल्डिंग करते समय युवक की तबीयत बिगड़ी, मौत

Sat, 29 Jun 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा-रानियां। रानियां के गांव कुस्सर में वेल्डिंग का काम करते समय एक मजदूर की अचानक हालत खराब हो गई। उसके साथी मजूदरों ने उसे उपचार के लिए रानियां के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को सिरसा के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय गुरमीत सिंह करनाल जिले के निसिंग उपमंडल के गांव ढच्चर का रहने वाला था। वह वेल्डिंग का कार्य करता था और इन दिनों ठेकेदार बलबीर के पास गांव कुस्सर में एक राइस मिल में आया हुआ था। ठेकेदार बलबीर ने बताया कि वह राइल मिलों में प्लांट लगाने के लिए मशीनरी बनाने का कार्य करता है। उसने बताया कि वह राइस मिलर अंकुर गुप्ता की राइस मिल में मशीनरी का कार्य कर रहे थे। इसके लिए गुरमीत सिंह भी उसके पास आया हुआ था। वेल्डिंग मशीन पर कार्य करते समय गुरमीत सिंह की दोपहर करीब एक बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। उसके साथ काम कर रहे श्रमिक उसे उपचार के लिए गांव में ही निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में रानियां पुलिस को सूचना दी गई थी। मृतक युवक विवाहित था। उसके एक पुत्री व एक पुत्र है। उसके शव को सिरसा के नागरिक अस्पताल में रखा गया है। उसके परिजनों के आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें