फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: युवक ने नहर में लगाई छलांग, डूबने से मौत

Mon, 10 Nov 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मम्मड़ नहर में रविवार रात पंजाब के गांव मिडूखेड़ा निवासी राजवीर सिंह ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। डूबने से हुई मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। राजवीर सिंह अपनी पत्नी के साथ सिरसा जिले के गांव सुखचैन में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बीती रात किसी बात को लेकर दंपती के बीच झगड़ा हो गया। विवाद के बाद आहत होकर राजवीर ने पास की मम्मड़ ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। सुखचैन गांव में ही राजवीर का ननिहाल भी है। पत्नी ने घटना की सूचना परिजनाें को दी, जिसके बाद उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। कुछ समय बाद घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नहर से राजवीर का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को नहर से निकालकर नागरिक अस्पताल सिरसा की मोर्चरी में भिजवाया। सोमवार को परिजनों के बयान के आधार पर रोड़ी थाना पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें