संवाद न्यूज एजेंसी
ओढां। गांव पन्नीवाला मोटा में बुधवार दोपहर को एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके शव को अस्पताल में भिजवाया गया है। 24 वर्षीय पंकज उर्फ कालू निवासी पन्नीवाला मोटा मोटर मैकेनिक का कार्य करता था। बताया गया है कि वह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार दोपहर को जब परिजन घर पर नहीं थे, तो उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक अपने पीछे दो बेटियां व पत्नी छोड़ गया है।