फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: युवक को यूरोप भेजने के नाम पर 2 लाख 35 हजार रुपये ठगे

Wed, 11 Dec 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से 2.35 लाख रुपये की ठगी हो गई। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर एक कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
कंपनी व्हाइट हॉर्स एजुकेशन कंसल्टेंट का ऑफिस चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में है। गांव नुहियांवाली निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र राजकुमार ने यूरोप के देश माल्टा जाना था। उसकी व्हाइट हॉर्स एजुकेशन कंसल्टेंट कंपनी से साढ़े 3 लाख रुपये में डील हुई। राजेंद्र का कहना है कि उसने शुरू में डेढ़ लाख रुपये दे दिए। इसके बाद कंपनी ने उससे 50 हजार रुपये मांगे। पांच महीने बीतने के बाद कंपनी ने 25 हजार रुपये ओर मांग लिए। राजेंद्र का कहना है कि उसने यह राशि भी दे दी। दो माह और बीतने के बाद उसका वीजा नहीं लगा। 10 दिन में वीजा आने की बात कर कंपनी ने फिर 10 हजार रुपये की मांग की। राजेंद्र ने 10 हजार रुपये भी दे दिए। 10 दिन बीतने के बाद भी वीजा नहीं लगा। इसके बाद राजेंद्र ने पैसे वापस मांगे तो कंपनी ने देने से मना किया। पीड़ित राजेंद्र का कहना है कि उसने धोखाधड़ी की शिकायत ओढां पुलिस थाने में की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें