ओढां। मंदिर पर माथा टेक कर लौट रहे युवक की आंखों में मिर्ची डालकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सालमखेड़ा निवासी रवि सिंह ने बताया कि वह गांव में मंदिर पर माथा टेकने बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवक व एक महिला डंडे लिए खड़े थे। आरोप है कि एक युवक ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और अन्य युवकों ने गाली गलौज करते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। एसआई अजीत कुमार ने बताया कि घायल रवि के बयान पर हैप्पी सिंह, कुशदीप सिंह उर्फ दीपू, हरप्रीत सिंह व महिला सिमरजीत कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।