फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो डोडा पोस्त सहित युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला की सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान पाना क्षेत्र से एक युवक को दो किलोग्राम डोडापोस्त के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान जसपाल सिंह निवासी गांव मिठड़ी के रुप में हुई है। सीआईए डबवाली पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि थाना सीआईए डबवाली पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक जागर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गांव पाना क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो किलो डोडापोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें