फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9.5 किलो चूरापोस्त सहित युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान नेशनल हाइवे नंबर नौ पर साहुवाला क्षेत्र से एक युवक को 9 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त के साथ काबू किया है। बडागुढ़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान कुलदीप सिंह निवासी साहूवाला प्रथम के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि बडागुढ़ा थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम साहुवाला क्षेत्र में मौजूद थी, इसी दौरान सामने से रहे युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 9 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना बडागुढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें