जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मंडी कालांवाली क्षेत्र से एक युवक को 6 ग्राम 5 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। सीआईए कालांवाली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान रवि कुमार निवासी वार्ड नंबर 5, कालांवाली के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए कालांवाली की एक पुलिस टीम को मंडी कालांवाली क्षेत्र में सामने से आ रहे युवक ने देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त युवक को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6 ग्राम 5 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।