सिरसा के राजकीय मॉडल संस्कृति में आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों को संबोधित करते जिला शिक्षा अधि
- फोटो : Sirsa
सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को दिए गए टैबलेट का अब गलत इस्तेमाल नहीं हो सकेगा। इसके लिए विभाग ने प्रबंध कर लिया है। अब टैबलेट में एमडीएम यानी मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट एप इंस्टाल करवाया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। इसमें बताया गया है कि अब विद्यार्थियों के टैबलेट में एमडीएम यानी मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट एप इंस्टॉल किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थी अन्य कोई दूसरी एप का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
पिछले काफी समय से स्कूलों के शिक्षकों द्वारा शिकायतें दी जा रही थी कि विद्यार्थी टैब पर यू-ट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, कॉलिंग व अन्य एप्स का इस्तेमाल कर रहे थे। इसके चलते प्रबंधक ने विद्यार्थियों को टैबलेट्स स्कूलों में लाने पर रोक लगा दी थी। इस पर रोक लगाने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने मंगलवार को शहर के मॉडल संस्कृत स्कूल में एक ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जिले के करीब 125 कंप्यूटर टीजीटी, आईटी के वोकेशनल टीचर व अन्य शिक्षकों की ट्रेनिंग हुई। इसके लिए विभाग ने दिल्ली से सेमसंग के दो अधिकारियों को बुलाया गया। इन्होंने शिक्षकों को एमडीएम के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। इस कार्यशाला में जिला शिक्षा अधिकारी संतकुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ नीरज पाहुजा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
हर स्कूल के विद्यार्थियों के टैबलेट में इंस्टॉल करना होगा एमडीएम
शिक्षा विभाग ने दावा किया गया है कि एमडीएम इंस्टॉल करने के बाद विद्यार्थियों के टैबलेट में कोई अन्य एप इंस्टॉल नहीं होगी या फिर नहीं चलेगी। इसी तरह विभाग द्वारा पहले भी कहा गया था कि टैबलेट्स में सिर्फ पढ़ाई से संबंधित एप को ही चलाया जा सकेगा। लेकिन विद्यार्थियों ने टैबलेट को क्रेक करने अन्य सभी एप को चला लिया गया। शिक्षा विभाग ने अब निर्देश जारी किए है कि जिले के हर स्कूल के विद्यार्थियों के टैबलेट में ये एमडीएम इंस्टॉल होना जरूरी है। अगर किसी स्कूल में एप इंस्टॉल नहीं होती है, तो उस स्कूल के प्राचार्य द्वारा लिखित में कारण बताकर विभाग में जमा करवाना जरूरी होगा।
शहर के मॉडल संस्कृति स्कूल में मंगलवार को एक कार्यशाला आयोजन किया गया। जिसमें जिला के 125 शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई है। एमडीएम एप को इंस्टॉल करवाने को लेकर शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई। इस एप को इंस्टॉल करवाने के बाद कोई भी विद्यार्थी अपने टैबलेट में कोई अन्य एप को नहीं चला पाएगा। - नीरज पाहुजा,नोडल ऑफसर, ई-अधिगम, सिरसा।