फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे की बैठक के बाद मजदूरों की हड़ताल खत्म, कल से होगी खरीद

विज्ञापन
अनाज मंडी में हड़ताल पर बैठे मजदूर। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। पिछले तीन दिनों से चल रही मंडी मजदूरों की हड़ताल शनिवार देर शाम समाप्त हो गई। इस पहले मांगों को लेकर करीब पांच घंटे तक मंडी मजदूर, मार्केट कमेटी अधिकारियों, व्यापारियों और आढ़तियों की बैठक हुई। इसमें समय, नरमे की उतरवाई, बारदाना लाने सहित अन्य कई मांगों पर सहमति बनी। अब सोमवार से अनाज मंडी में फसलों की खरीद सुचारु हो सकेगी।
विज्ञापन

शनिवार को तीसरे दिन भी मजदूरों ने सुबह से ही अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष धरना दे दिया। मजदूरों ने मांगों को लेकर रोष प्रकट किया। ऐसे में दोपहर 11 बजे मार्केट कमेटी में डीएमईओ चरणजीत सिंह गिल व सचिव विरेंद्र मेहता ने आढ़तियों और व्यापारियों को बैठक के लिए बुलाया। बैठक में व्यापारियों और आढ़तियों के समक्ष मजदूरों की मांगों को रखा गया। इसके बाद कई मांगों पर मौके पर ही सहमति बन पाई, जबकि कई मांगों पर व्यापारी और आढ़ती भी अड़े रहे। ऐसे में मजदूरों को समर्थन देने के लिए बीकेई के किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख भी बैठक में शामिल हुए। पांच घंटो तक बैठक चलती रही। करीब चार बजे जाकर आढ़तियों और मजदूरों की आपस में सहमति बन पाई। इसके बाद मजदूरों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी।
इन मांगों पर बनी है मजदूरों की सहमति
- मजदूर सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक काम करेंगे
- नरमे व कपास की फैक्टरियों में खाली होने वाली ट्रॉली में प्रति क्विंटल के अनुसार छह रुपये देने होंगे।
- बारदाना लाने की जिम्मेदारी व्यापारियों और आढ़तियों की रहेगी।
- उपज की बैगों में भराई होने के बाद देखरेख की जिम्मेदारी आढ़तियों की रहेगी।
तीसरे दिन भी नहीं हो पाई खरीद शुरू, किसान हुए परेशान
तीसरे दिन भी मजदूरों की हड़ताल खत्म होने के बाद मंडी में खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। इसके कारण आढ़तियों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई किसान मंडी धान लेकर शुक्रवार को पहुंचे थे। बोली न होने के कारण उन्हें मंडी में ही ट्रॉलियों को खड़ा करना पड़ा। शनिवार को भी खरीद शुरू नहीं हो पाई तो कई किसान ट्रॉलियां भी वापस घर ले गए।
विज्ञापन

आढ़तियों और व्यापारियों के साथ कई मांगों पर सहमति बनी है। जिसके बाद हड़ताल खत्म कर दी गई है। सोमवार को मंडी में काम शुरू कर दिया जाएगा। - सोम कुमार, प्रधान, मंडी मजदूर यूनियन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें