फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता 40 दिन करें मेहनत, मिलेगी सफलता : डॉ. अजय चौटाला

Wed, 21 Aug 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
जनसभा को संबो​धित करते दि​ग्विजय चौटाला। 
विज्ञापन
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला व प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने मंगलवार को डबवाली हलके के गांव मिठड़ी स्थित फार्म हाउस पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केवल 40 दिनों तक अथक परिश्रम करें, सफलता स्वयं उनके कदम चूमेगी। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में भाजपा से गठबंधन करना पार्टी की भूल थी जिसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में झेलना पड़ा।
विज्ञापन


डबवाली की जनता पिता और मां की तरह दे आशीर्वाद

जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार 2009 में कार्यकर्ताओं ने डबवाली से डॉ. अजय सिंह चौटाला को सिर आंखों पर बैठाया और रिकॉर्ड मतों से चुनाव जितवाया, वह काबिले तारीफ है। दिग्विजय ने कहा कि 2013 में पार्टी पर आए संकट के बाद 2014 में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फिर नैना चौटाला को अपना भरपूर समर्थन देकर विधानसभा में भेजा, वह भी एक अविस्मरणीय बात थी। उन्होंने कहा कि डबवाली क्षेत्र की जनता उन्हें भी अपना प्यार व आशीर्वाद दे ताकि वो हरियाणा विधानसभा में उनकी आवाज बुलंद कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें