फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद ब्लॉक की 21 पंचायतों की चौधर संभालेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। खंड की 21 ग्राम पंचायतों में महिलाएं को गांव की चौधर मिली है। शनिवार को पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद ब्लॉक में 47 ग्राम पंचायतों का चयन हो चुका है। ब्लाक में करीब 45 फीसदी महिलाओं को गांव का प्रतिनिधित्व मिला है। अब देखने वाली बात यह होगी कि गांव के विकास की रूपरेखा यह महिला सरपंच खुद तैयार करती हैं या पहले की तरह ही उनके परिवार से संबंधित पुरुष सरपंच बने रहेंगे।
विज्ञापन

गांव के सरपंचों की शिक्षा की बात करें तो ज्यादातर 10वीं या 12 वीं पास हैं। दो सरपंच एमए और पांच सरपंच बीए पास हैं। अन्य गांवों से चयनित सरपंचों में 14 सरपंच 12वीं पास और 19 सरपंच 10वीं पास हैं, जबकि सात सरपंच 8वीं पास हैं। गांव काशी का बास की सरपंच बनीं विनोद कुमारी और खारी सुरेरा के सरपंच जसवंत सिंह एमए पास हैं। भुर्टवाला की सरपंच सुमन सोनी, बूढ़ीमेड़ी के सरपंच सुखबाज सिंह, कुमथला की सरपंच नालिनी सिंह, मल्लेकां के सरपंच सुखदेव सिंह और मीठी सुरेरा के सरपंच सत्यनारायण ने बीए पास हैं।
इन गांवों में ये बने हैं सरपंच
पंचायत चुनाव के नतीजों में अमृतसर कलां से मंगत राम, अमृतसर खुर्द से दलजीत सिंह, बेहरवाला खुर्द से बबीता कुमारी, भुर्टवाला से सुमन सोनी, बूढ़ीमेड़ी से सुखबाज सिंह, चिलकानी ढाब से मनोज कुमार, दलीप नगर से जसविंदर कौर, दमदमा से परमजीत कौर, थेड़ दिया सिंह से सुखदीप सिंह, ढाणी बच्चन सिंह से बलविंदर कौर, ढाणी काहन सिंह से दिलशाद अली, ढाणी संता सिंह से अमरजीत कौर, ढाणी शेरावाली से नत्थू राम, धर्मपुरा से अमनप्रीत कौर, धौलपालिया से महावीर प्रसाद, हारनी खुर्द गुरमुख सिंह, हिमायु खेड़ा से मनप्रीत कौर, संतनगर से प्रीतिंदर कौर, जीवन नगर से सिमरजीत कौर, कर्मशाना से सुभाष चंद, करीवाला से गुरमेज सिंह, काशी का बास से विनोद कुमारी, केशुपुरा से प्रकाश कौर, खारी सुरेरां से जसवंत सिंह, किशनपुरा से शकीला देवी, कोटली से बागीच राज, कुमथला से नालिनी सिंह, कुताबढ़ से बेअंत सिंह, मल्लेकां से सुखदेव सिंह, ममेरा कलां से पूजा रानी, ममेरा खुर्द से भीम सिंह सरपंच बने हैं। इसके अलावा मेहना खेड़ा से पुष्पा देवी, मिर्जापुर से गुरिंदर कौर , मिठनपुरा से अजय कुमार, मीठी सुरेरां से सत्य नारायण, मौजूखेड़ा से रसप्रीत कौर, मौजू की ढाणी से अक्की रानी, मूसली से स्वर्णजीत सिंह, नीमला से बिरज लाल, प्रताप नगर से नवनीत कौर, पट्टी कृपाल से कुलविंद्र सिंह, पोहड़का से सुमन सहारन, रत्ताखेड़ा से सुखविंदर सिंह, शेखूखेड़ा से जसकरण सिंह, तलवाड़ा खुर्द से नीलम देवी, थोबरिया से अंग्रेज सिंह और उमेदपुरा से रेणूबाला सरपंच चुनी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें