फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पेंशन निकलवाकर रुपये लाई महिला का बैग चोरी

Sun, 05 May 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। पंजाब नेशनल बैंक के पास खड़े ट्रैक्टर के ऊपर रखा बैग चोरी हो गया। बैग में 19,000 रुपये थे। पीड़ित बुजुर्ग महिला जसवंत कौर निवासी गांव जगमालवाली ने पुलिस को बैग चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते की पुलिस घटनास्थल पहुंची और चोर की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला जसवंत कौर ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ पेंशन लेने के लिए पंजाब नेशनल बैंक में आई थी। पेंशन निकलवाकर करीब 19,000 रुपये बैग में डालकर ट्रैक्टर पर रख दिया। तब उसका बेटा बाजार से दवाई लेने के लिए चला गया और वह खुद भी ट्रैक्टर से नीचे उतरकर साइड में चली गई। जब वह थोड़ी देर बाद ट्रैक्टर के पास पहुंची तो देखा कि ट्रैक्टर पर रखा बैग गायब था। जोकि आसपास तलाश करने के बाद भी नहीं मिला। कालांवाली पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत आई है, मामले की जांच की जा रही है।
ऐसी घटनाओं से लोगों में गुस्सा है। उन्होंने इस घटना का खुलासा कर आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की है ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो सके। वहीं पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने और अपने आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की सूचना थाने और चौकी में देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें