फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लाखों के जेवर लेकर प्रेमी संग लापता हुई महिला

Tue, 01 Apr 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला में एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। उक्त महिला अपने साथ 11 लाख रुपये के जेवर लेकर गई है। रानियां थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया है कि 26 मार्च को उसकी पत्नी अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ बिना बताए घर से चली गई थी। वापस घर न लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पड़ताल करने पर पता चला कि उसकी पत्नी रानियां के एक युवक के साथ चली गई है। पति का कहना है कि मंगलवार तक उसने अपनी पत्नी की हर जगह तलाश की,लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। उसकी पत्नी घर से 12 ताेले सोने के जेवर भी साथ ले गई है। पति ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी व बेटी को आरोपी के चंगुल से जल्द छुड़वाया जाए। जांच अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि जल्द ही महिला की तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें