सिरसा। जिले के गांव कैरांवाली में महिला की गलत दवाई का सेवन करने से मौत हो गई है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
आईओ हरजीत सिंह ने बताया कि गांव कैरांवाली की निवासी सरला देवा बीते कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उसका उपचार जयपुर से चल रहा था। उसे दवाई परिजन ही देते थे। 26 जुलाई को घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान सरला देवी ने अपनी दवाई के स्थान पर अन्य दवाई का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उपचार के लिए परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। सरला देवी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। बुधवार सुबह उसकी हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की दो बेटियां हैं। दोपहर बाद शव नागरिक अस्पताल के शव गृह में लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई। संवाद