फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पति पर केस दर्ज

Sun, 06 Oct 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा/ओढ़ां। गांव चोरमार खेड़ा में विवाहित महिला (32) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएचओ अनिल कुमार के अनुसार करीब 12 साल पहले राजस्थान के गांव बनवाली निवासी मंजू की शादी चोरमार खेड़ा के सुनील कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला के कोई संतान नहीं हुई थी। महिला ने घरेलू विवाद के चलते घर पर ही चुन्नी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार को नागरिक अस्पताल सिरसा में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दो सगी बहनों की शादी दो सगे भाइयों से हुई थी। इनमें बड़ी मंजू और छोटी सुमन थी। मंजू के शादी के 12 साल बाद भी कोई संतान नहीं थी और सुमन के तीन बच्चे हैं। उनमें से मंजू ने बहन सुमन के बेटे को गोद लिया हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें