फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस वापस ले-ले, नहीं तो अच्छा नहीं होगा बोलकर वकील पर कर दिया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कोर्ट से घर लौट रहे एक वकील पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने घायल वकील की शिकायत पर 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 13 निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह पेशे से वकील है और डबवाली कोर्ट में प्रैक्टिस करता है। गत दिवस वह चैंबर की सफाई करवाकर घर लौट रहा था तो रेगर पंचायत धर्मशाला के पास प्रेम कुमार व अपिन ने उसका रास्ता रोक लिया और धमकी देने लगे कि तू अपने भाई को कह दें कि उसने हमारे घरवालों के खिलाफ जो केस कर रखा है वह वापस लें ले, नहीं तो अच्छा नहीं होगा। मनोज घरवालों को फोन करने लगा तो दोनों आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और मारपीट करने लगे। इसके बाद उक्त दोनों ने अपने साथी साहिल, हर्ष व शिव चंद को मौके पर बुला लिया। जिनके हाथों में रॉड व डंडे थे। इसके बाद उक्त सभी ने उस पर वार करना शुरू कर दिया। इसके बाद उक्त लोगों के अन्य साथी भी मौके पर आए और इन्होंने भी उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने के बाद लोग जुटने शुरू हो गए तो सभी हमलावर भाग गए। इसके बाद मनोज ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें