फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा निकालकर शंभू व खनौरी बॉर्डर के वीडियो दिखाएंगे : लखविंद्र

Sat, 04 May 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बैठक करते किसान।
विज्ञापन
सिरसा। भारतीय किसान एकता बीकेई कोर कमेटी की बैठक गुरुद्वारा पातशाही दसवीं में लखविंद्र सिंह औलख की अध्यक्षता में हुई। जिसमें किसान आंदोलन-2 को मजबूत करने के लिए चर्चा हुई। औलख ने कहा कि 22 मई को आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर आंदोलन लाखों किसान में भाग लेंगे। मांगें लागू करवाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा की जेल में बंद किसान अनीश खटकड़, नवदीप सिंह, गुरकीरत सिंह की रिहाई के लिए तथा आंदोलन में सरकार द्वारा किए गए अत्याचारों को जन-जन तक दिखाने के लिए जल्द ही सिरसा लोकसभा क्षेत्र में किसान यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें शंभू, खनौरी बॉर्डर व लखीमपुर खीरी में किसानों पर हुए अत्याचारों के बारे में वीडियो वैन के माध्यम से व होर्डिंग लगाकर दिखाया जाएगा। इसके लिए यात्रा कमेटी का गठन कर दिया गया है, जल्द ही यात्रा की तारीख व रूट तय होंगे। वहीं उन्होंने कहा कि मोर्चे के आह्वान पर सत्ता पक्ष व विपक्ष से शांतिपूर्ण तरीके से सवाल पूछने का सिलसिला जारी रहेगा।
प्रकाश ममेरा ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सवाल बिल्कुल शांत मैत्री तरीके से किए जाएं। कोशिश करें कि जिस गांव में उम्मीदवार आ रहा है या पार्टी का कोई नेता आ रहा है, उसी गांव के साथी ही उससे सवाल करें। ताकि आपसी भाईचारा बना रहे। इस मुख्य पर बीकेई प्रदेश महासचिव अंग्रेज सिंह कोटली, प्रकाश ममेरा, सरदूल सिंह मोरीवाला, गुरदीप सिंह, दर्शन सिंह, महावीर गोदारा, गुरदेव सिंह सरपंच, भरत सिंह गोदारा, सुखदेव सिंह, जगदीश स्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें