फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबवाली व प्रदेश को विकास में बनाएंगे अव्वल : दीपेंद्र हुड्डा

Tue, 01 Oct 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली हलके में चुनाव प्रचार करते कांग्रेसी नेता और रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
सिरसा। कांग्रेसी नेता और रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोमवार को डबवाली क्षेत्र के कई गांवों में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इनेलो, जजपा, भाजपा ने डबवाली को अनदेखा किया जबकि कांग्रेस राज में प्रदेश खुशहाल था। जजपा, भाजपा की गठबंधन सरकार ने हरियाणा का बुरा हाल कर दिया। इन लोगों ने हरियाणा को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नशे, अपराध में अव्वल बना दिया। उन्होंने इसी डबवाली को विकास में नंबर वन बनाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र ने कहा कि सिरसा रैली में उन्होंने कहा था कि जजपा, भाजपा वाले समझौता करके गठबंधन तोड़ेंगे और वही बात हुई। अब उन्होंने कहा कि यह साजिश के तहत तोड़ा गया गठबंधन है। हमें ऐसे लोगों से बचना होगा क्योंकि इनका मकसद केवल खुद का भला कर जनता को लूटना है।
दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा, जजपा सरकार ने हर वर्ग को परेशान किया है। सरपंचों, पहलवानों, किसानों, कर्मचारियों को पीटा। इन्होंने किसी को नहीं बख्शा और लगातार प्रताड़ित किया, उनकी एक नहीं सुनी। भाजपा का डबल इंजन बिल्कुल फेल हो चुका है, जनता ने देख लिया है। हम सब मिलकर असली इंजन से डबवाली को हरियाणा को विकास की राह पर लेकर जाएंगे। युवाओं के सपने साकार करेंगे। बुजुर्गों का मान सम्मान करेंगे। आपके हित में फैसले लिए जाएंगे। अगला राज आपका है और अपने राज में बैठकर ही सही फैसले होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें