फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मच्छरों से मिलेगी निजात, नगर परिषद ने शुरू की फॉगिंग

Wed, 02 Aug 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर में फॉगिंग करते नगर परिषद के कर्मचारी ।स्त्रोत नगर परिषद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बारिश के बाद शहर में हुए जलभराव के कारण मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। ऐसे में मच्छर जनित बीमारियों फैलने की अंदेशा बना हुआ है। ऐसे में नगर परिषद ने शहर में फॉगिंग करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो दिनों तक शहर के बाहरी क्षेत्र की कॉलोनियों व स्लम बस्तियों में फॉगिंग करवाई जाएगी। इसके बाद शहर के वार्ड के अनुसार फॉगिंग होगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में भी दवा भेजी जा रही है।
नगारिक अस्पताल में मच्छरों के कारण बुखार से पीड़ित लोग इलाज करवाने के लिए पहुंचे रहे हैं। शहर में डेंगू, मलेरिया आदि मच्छर जनित बीमारी न फैले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को पत्र लिखकर फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए हैं। नगर परिषद ने बुधवार को शहर के रैगर बस्ती, बाजीगर बस्ती, सींगीकाट मोहल्ला, जेजे कॉलोनी सहित अन्य स्लम बस्तियों में फॉगिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन क्षेत्रों में दो दिनों तक फॉगिंग करवाई जाएगी। इसके बाद शहर में वार्ड के अनुसार फॉगिंग होगी। वहीं, जुलाई में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वे में 300 घरों में लारवा मिला है। इसके बाद विभाग ने उक्त मकान मालिकों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन



प्रथम चरण में 78 गांवों में होगी फॉगिंग, स्वास्थ्य विभाग पहुंचा रहा दवा
जिले में बाढ़ के कारण गांवों में भी मच्छर जनित बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के टीमें भी गांवों में पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं। विभाग ने भी गांवों में फॉगिंग करवाने के लिए उपायुक्त के माध्यम से बीडीपीओ को पत्र लिखा चुका है। प्रथम चरण में जिले के 78 गांवों में फॉगिंग करवाई जानी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने गांव में दवा पहुंचा शुरू कर दी है। गांव में पंचायत अपने स्तर पर फॉगिंग करवाएगी।
विज्ञापन



वर्जन
शहर के बाहरी क्षेत्र में स्लम बस्तियों में फॉगिंग करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दो दिन तक इन क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जाएगी। इसके बाद शहर की मुख्य कॉलोनियों में वार्ड के अनुसार फॉगिंग करवाई जाएगी। - पवन कंबोज, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें