संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव कुस्सर में एक घर में घुसकर एक विधवा महिला के साथ दो लोगों ने मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में कमला देवी पत्नी राकेश कुमार ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। बीते दिन वह घर में अकेली थी। पड़ोस में रहने वाली ज्योति व उसका पति पवन कुमार ने उसके घर में आकर उससे मारपीट की। शोर मचाने पर मेरी पालो मौके पर पहुंच गई। जिसको देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों मुझे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। शहर थाना प्रभारी गुरनमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कमला देवी के बयानों के आधार पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।