फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसका होगा आखिरी चुनाव, किसको मिलेगा मौका, आज तय करेगा जनादेशा

Tue, 08 Oct 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। विधानसभा चुनाव में इस बार जिले की पांचों सीटों पर युवा और बुजुर्ग प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों का भविष्य तय करने का काम मंगलवार को खुलने वाली ईवीएम करेगी। मतदाता ने किसका राजनीतिक भविष्य खत्म किया है और किस युवा को मौका दिया है यह दोपहर 1 बजे तक पता चल जाएगा। ईवीएम के खुलने से पहले ही कई प्रत्याशी चुनाव जीतने को लेकर बड़े-बड़े दावे कर चुके हैं। कोई संन्यास की बात कहते नजर आया तो कोई हारने पर विदेश जाने की बात जनता को बोल गया। किसी ने आखिरी मौका मांगा तो किसी ने विकास की दुहाई दी। ऐलनाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल मंच से कह चुके हैं कि अगर वह इस बार हार गए तो चुनाव से संन्यास ले लेंगे। सिरसा से युवा कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया भी मंच से हारने पर विदेश जाने की बात जनता को कह चुके हैं। दोनों के भविष्य क्या रहेगा, ईवीएम से निकले मत तय करेंगे। ऐलनाबाद से इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला प्रदेश में सरकार बनाने का दावा करते नजर आते हैं। ऐलनाबाद में कड़ा मुकाबला होने की स्थिति में परिस्थितियों में बदलाव होने पर उनके राजनीतिक भविष्य पर बादल छा सकते हैं। बिजली मंत्री रह चुके चौधरी रणजीत सिंह रानियां से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। उनकी माने तो यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने इस चुनाव में अपने पोते सूर्यप्रकाश को साथ-साथ प्रमोट करके भावी उम्मीदवार के तौर पर रानियां की जनता के सामने प्रस्तुत किया है, ताकि लोगों का इनेलो के युवा प्रत्याशी अर्जुन की ओर झुकाव कम जाए।
विज्ञापन

दूसरी तरफ इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला को रानियां की जनता पहला मौका देती है या उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ेगा इसका खुलासा भी मंगलवार को हो जाएगा। रानियां में कांग्रेस प्रत्याशी सर्वमित्र कंबोज और आप प्रत्याशी हरपिंद्र उर्फ हैप्पी सिंह रानियां सीट पर पहली बार चुनाव मैदान में हैं। यह चुनाव इनका भविष्य तय करता नजर आएगा कि वे सक्रिय राजनीति में जाते हैं या राजनीतिक से दूरी बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें