फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंक साफ करते समय गैस से गंभीर दूसरे युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। वीरवार दोपहर को सलारपुर में एक निजी फैक्टरी में टैंक साफ करते समय गंभीर हुए दूसरे युवक रमेश निवासी सरदूलगढ़ की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर बाद युवक का शव सिरसा नागरिक अस्पताल में लाया गया। बता दें कि सलारपुर स्थित एमडी बायो कोल फैक्टरी में टैंक साफ करते समय जग्गा सिंह निवासी झंडू के पंजाब की मौत हो गई थी, जबकि रमेश सहित चार युवक बेसुध हो गए थे। रमेश की हालात ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे अग्रोहा रेफर किया गया था। सदर थाना सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता रानी ने बताया कि फैक्ट्री में टैंक साफ करते समय हुए हादसे में दूसरे युवक रमेश की भी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें