फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डीसी दरबार में उठा मुद्दा तो बाजारों में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम

Sat, 15 Jun 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बाजार में अतिक्रमण हटाती नगर परिषद की टीम।
विज्ञापन
सिरसा। शहर के फुटपाथ से लेकर सड़कों पर किए जा रहे अतिक्रमण की गुंज 12 मई को डीसी दरबार पहुंची थी। उपायुक्त के समस्या समाधान शिविर में अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसमें बाद नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटाने को लेकर शुक्रवार को अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान टीम ने बाजारों में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त किया। वहीं चेतावनी दी कि यदि भविष्य में सड़कों पर अतिक्रमण किया जाता है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

सीएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि नगर परिषद की ओर से कई बार अभियान चलाकर दुकानदारों, रेहड़ी फड़ी वालों को समझाया गया है, लेकिन ये मानते नहीं है, इसलिए अब निरंतर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि 13 मई के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से अतिक्रमण की खबर को प्रकाशित किया था। जिसके बाद शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यहां पर चलाया अभियान
- सरकुलर रोड
- गीता भवन वाली गली
- पालिका बाजार
- जनता भवन रोड




अतिक्रमण हटाने को लेकर योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। टीमें अतिक्रमण हटाने को लेकर निरंतर कार्रवाई करेगी।
-जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें