फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तीन झुग्गियों को नगर परिषद ने हटवाया तो लोगों ने मांगी मोहलत

Fri, 14 Apr 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मेला ग्राउंड के समक्ष बनाई गई झुग्गियों को हटाने के लिए जेसीबी के साथ पहुंचे नगर परिषद अधिकारी।
विज्ञापन
सिरसा। शहर के बेगू रोड पर स्थित मेला ग्राउंड क्षेत्र में झुग्गी बनाकर रह रहे लोगों को अब नगर परिषद ने 25 अप्रैल तक झुग्गियों को हटाने का अल्टीमेटम दिया है। इसके पश्चात भी अगर झुग्गी वासियों ने अपना सामान यहां से नहीं हटाया तो नगर परिषद की ओर से झुग्गियों पर जेसीबी चलाई जाएगी। बता दें कि बीते दिन बुधवार को भी नगर परिषद ने झुग्गी वासियों को एक दिन का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर बाद नगर परिषद एमई अनिल मोयल, जेई प्रवीन कुमार नगर परिषद के सफाई निरीक्षक पवन कुमार सहित दरोगा को अपने साथ लेकर मेला ग्राउंड पहुंचे। झुग्गी संचालकों की तरफ से किसी तरह का विरोध न किया जाए इसके चलते पुलिस बल भी साथ तैनात रहा और ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया गया। नगर परिषद की टीम ने शाम साढ़े चार बजे मौके पर पहुंचकर झुग्गियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। ऐसे में कई झुग्गी संचालक मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर परिषद अधिकारी व पुलिस कर्मी काफी समय तक झुग्गी संचालकों को यहां से सामान उठाने के लिए चेतावनी देते रहे। ऐसे में झुग्गी संचालकों ने बात नहीं मानी तो नगर परिषद कर्मचारियों ने झुग्गियों को वहां से हटाना शुरू कर दिया। हालांकि इसके पश्चात कई झुग्गी संचालकों ने वहां पर उपस्थित अधिकारियों से समय मांगा। झुग्गी संचालकों ने 30 अप्रैल तक सामान हटाने की अपील की। काफी समय तक विचार किए जाने के बाद अधिकारियों की ओर से 25 अप्रैल तक का समय झुग्गी संचालकों को दिया गया। वहीं अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 25 अप्रैल तक वह झुग्गियों को नहीं हटाते तो उनकी तरफ से वहां पर जेसीबी चला दी जाएगी। जिसके पश्चात झुग्गी संचालक मान गए। जिसके पश्चात नगर परिषद की टीम वापस आ गई।
पांच एकड़ में फैली है करीब 200 झुग्गियां
शहर मेला ग्राउंड क्षेत्र में रोड के साथ ही करीब 5 एकड़ में करीब 200 झुग्गियां बनी हुई है। हालांकि नगर परिषद ने झुग्गियों को हटाने के लिए कई बार नोटिस भी जारी किया गया है। लेकिन इसके बाद कई झुग्गी संचालक यहां से सामान उठाकर चले गए तो कई झुग्गी संचालक यहां पर ही अभी सामान रखकर बैठे हुए हैं। प्लाट धारकों ने यहां से झुग्गियों को हटाने के लिए नगर परिषद को शिकायत दी थी। इसके पश्चात अब नगर परिषद कार्रवाई कर रही है। नगर परिषद ने बीते दिन भी झुग्गियों को हटाने के लिए वहां पर चेतावनी दी थी और बिजली के कनेक्शनों को हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें