सिरसा। युवा क्लब खैरेकां के सदस्य जिले के युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास कर रहे है। क्लब की ओर से गांव में दो हैंडबॉल एकेडमी का संचालन किया जा रहा है। जिसमें खिलाड़ियों को सुबह व शाम को हैंडबाल का अभ्यास करवाया जाता है।
युवा क्लब क्लब अपने स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध करवा कर खिलाड़ियों को तराशने का काम कर रही है। क्लब अब तक 5 हैंडबॉल खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। इसके अलावा 250 खिलाड़ी ऐसे हैं जो अब तक नेशनल, स्टेट और जिला स्तर पर भी खेल चुके हैं।
क्लब अपने स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध करवाकर करीब 250 से ज्यादा खिलाड़ियों को तैयार कर चुका है। जिसमें से किसी भी खिलाड़ी से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया गया है। खिलाड़ियों के लिए दो कोच रखे गए हैं। जिसमें से संदीप भाटिया लड़कों को और सुभाष भाटिया लड़कियों को अभ्यास करवाते हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुके खिलाड़ी : क्लब के तैयार किए गए खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेल चुके हैं। जिसके तहत 5 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में से 4 ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं 36 खिलाड़ी जिसमें से 2 लड़कियां नेशनल तक खेल चुकी हैं। वहीं 200 से ज्यादा खिलाड़ी राज्य स्तर तक खेल चुके हैं।
1999 से शुरू हुए क्लब से निकल चुके कई खिलाड़ी
संस्था के प्रधान नवजोत रंधावा ने बताया कि क्लब का गठन सुशील बिश्नोई व संदीप सैनी ने 1999 में किया था। 2003 में इसका आधिकारिक तौर पर गठन किया गया। संस्था द्वारा उन युवाओं के लिए कार्य किया जाता है जो खेलों में रुचि रखते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं, इन युवाओं के लिए खैरेकां गांव में अलग से खेल मैदान बनाया गया है। वहीं युवाओं के लिए खेल के लिए कोच भी संस्था द्वारा ही रखा गया है। संस्था की तरफ से खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट भी दी जाती है। खेलों के दौरान किसी भी खिलाड़ी के बाहर आने-जाने का खर्चा भी संस्था ही उठाती है।
संस्था भी आयोजित करवाती है टूर्नामेंट
संस्था की ओर से अपने स्तर पर ही साल में तीन से चार बार टूर्नामेंट करवाए जाते हैं। जिसमें जिले के अलग-अलग गांवों से खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचते हैं। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए नकद पुरस्कार भी रखा जाता है।
2016 में नेपाल के काठमांडू में आयोजित टूर्नामेंट में राकेश और विजय ने जीता गोल्ड
राकेश और विजय ने बताया कि उन दोनों ने 2017 में नेपाल के पोखरा में आयोजित यूथ रूरल टूर्नामेंट में हैंडबॉल में अपना दम दिखाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ी बताते है कि उन्होंने क्लब की तरफ से ही तैयार किया गया। खेल को निखारने के लिए उनको हर तरह की सुविधा प्रदान की गई। हर बार खेला है।
मनीष और मोहित खेल चुके नेशनल
हाल ही में खैरेकां क्लब की ओर से दो खिलाड़ियों ने नेशनल गेम्स में हिस्सा लिया। वहीं गोल्ड मेडल भी जीता। 9 से 12 दिसंबर को जयपुर में जुनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग में मनीष कुमार ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें हरियाणा टीम ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं इसी के साथ जयपुर में ही अंडर - 17 में दिसंबर माह में मोहित शर्मा ने हिस्सा लिया। मोहित पंजाब की टीम के साथ खेला। जिन्होने गोल्ड अपने नाम किया।
मैं आज भी हैंडबॉल खेलता हूं। 2019 में आबूधाबी में स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम में टीम इंडिया की तरफ से खेला था। इसमें भारतीय टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। मैंने अब तक 50 स्टेट व 2 नेशनल व 2 इंटरनेशनल खेलों में भाग लिया है। मैंने 2008 में खेलना शुरू किया था।
- संदीप गुच्छा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी।
भारत की तरफ से खेला था। इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था। अभी सीआरपीएफ में देश की सेवा कर रहा हूं। क्लब से जुड़े खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है। यहां से काफी सारे खिलाड़ी निकले हैं।
- प्रवीन कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी।