फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नहीं आएगा फतेहाबाद से पानी, किए पुख्ता प्रबंध : बिजली मंत्री

Fri, 21 Jul 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बिजली मंत्री रणजीत सिंह
विज्ञापन
सिरसा। बिजली मंत्री रणजीत सिंह वीरवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि घग्गर का जलस्तर बढ़ाने के चलते पहली बार सिरसा व फतेहाबाद में जलभराव की ऐसी स्थिति बनी है। प्रशासन की मेहनत व लोगों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में है। फतेहाबाद का पानी शहर में न आए, इसके लिए पहले से ही पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन

बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि फतेहाबाद की ओर से आने वाले पानी को रोकने के लिए फूलकां व बाजेकां के पास बांध बनाए गए हैं। रंगोई नाले के कटाव को भी 70 प्रतिशत तक भर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरदूलगढ़ व गुल्ला चीका हेड पर पानी बढ़ा है, जिसे यहां आने में दो दिन लगेंगे।

मुख्यमंत्री पल-पल की रिपोर्ट लेकर बढ़ा रहे हौसला

बिजली मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल उनसे व जिला प्रशासन से पल-पल की जानकारी लेते हुए किसी भी प्रकार कोई दिक्कत या परेशानी के बारे में पता कर रहे हैं। इस प्रकार से मुख्यमंत्री भी हमारा हौसला बढ़ा रहे हैं। ये प्राकृतिक आपदा इससे हम सबको मिलजुलकर निपटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें