फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: गांव ढूकड़ा के पास नहर टूटी, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

Wed, 04 Jan 2023 12:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

ग्रामीणों ने बताया कि यह नहर पहले भी कई बार टूट चुकी है, लेकिन पहले यह गांव के विपरीत दिशा में टूटती थी। 
विज्ञापन
सिरसा में टूटी नहर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा खंड के गांव ढूकड़ा के पास से गुजरने वाली नोहर फिडर नहर टूट गई। बुधवार सुबह 5 बजे नहर में दरार आ गई। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि फीडर में दरार आने से पानी का बहाव गांव की तरफ हो गया है। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो चुके हैं।

विज्ञापन


इसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि सुबह पांच बजे अचानक नहर टूट गई और इस बार नहर गांव की तरफ टूटी है। ग्रामीणों ने बताया कि यह नहर पहले भी कई बार टूट चुकी है लेकिन पहले यह गांव के विपरीत दिशा में टूटती थी, जिससे फसल को ही नुकसान हुआ लेकिन इस बार यह नए गांव की तरफ टूटी है। करीब 100 फीट चौड़ी दरार आने से सैंकड़ों एकड़ में सरसों व गेंहू की फसल पानी में डूब गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें